टैक्स सेविंग FD पर चाहिए ज्यादा ब्याज तो इंडसइंड और IDFC सहित इन बैंकों में करें निवेश
इन दिनों अगर आप इनकम टैक्स बचाने के लिए कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो टैक्स सेविंग के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर सकते हैं। 5 साल वाली FD में निवेश पर आयकर कानून का सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स की छूट ली जा सकती है। कई बैंक टैक्स सेविंग FD पर 6.50% से भी ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको टैक्स सेविंग FD पर शानदार ब्याज मिलेगा।

1 लाख रुपए निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?
| बैंक | कितनी रकम मिलेगी (रु) | कितना ब्याज मिलेगा (रु) |
| DCB बैंक | 139,927 | 39,927 |
| इंडसइंड बैंक | 138,624 | 38,624 |
| IDFC बैंक | 138,624 | 38,624 |
| पोस्ट ऑफिस | 138,299 | 38,299 |
| RBL बैंक | 137,008 | 37,008 |
| यस बैंक | 137,008 | 37,008 |
| एक्सिस बैंक | 130,696 | 30,696 |
| ICICI | 130,696 | 30,696 |
| SBI | 130,077 | 30,077 |
क्या है सेक्शन 80C?
आयकर कानून का सेक्शन 80C दरअसल इनकम टैक्स कानून, 1961 का हिस्सा है। इसमें उन निवेश माध्यमों का उल्लेख है, जिनमें निवेश कर आयकर में छूट का दावा किया जा सकता है। कई लोग वित्त वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स बचाने के लिए निवेश करना शुरू करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JdgULN
https://ift.tt/35LmJYy
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com